
ज़िला स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर कल कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन
लातेहार:जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 4 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिन की शुरुआत सुबह 6:00 बजे रन फॉर लातेहार सह सद्भावना दौड़ से होगी, जो समाहरणालय परिसर से कारगिल पार्क तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद सुबह 6:30 बजे कारगिल पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम होगा।सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 11:00 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित होगा।दोपहर बाद 3:00 बजे से 5:00 बजे तक बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।जिला प्रशासन के अनुसार, यह आयोजन जिले के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।




