जिला निर्वाचन पदा.-सह-उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

लातेहार:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा सोमवार ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) उपकरणों की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी निर्देशों एवं मानकों का पालन पूरी तत्परता से किया जाना आवश्यक है।मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/ प्रतिनिधि कमलेश सिंह, मोहर यादव, मुंगेश्वर राम,आदित्य रंजन अन्य उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!