
जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन
लातेहार:जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे “Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया।यह दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर कारगिल पार्क तक संपन्न हुई।इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य जिले में आपसी सद्भाव, एकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने एकजुट होकर लातेहार जिले के विकास एवं समृद्धि का संदेश दिया।इसके पश्चात कारगिल पार्क पहुंच कर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है।लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिले के सभी प्रखंडों एवं अधिसूचित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर “Run for Latehar” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस सद्भावना दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में एकता, सद्भाव, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जिले के गौरवशाली 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना था।सभी प्रखंडों एवं पर्यटन स्थलों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं।





