
झामुमो समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी बिलासी टोपनो को कांग्रेस का मिला समर्थन
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : नगर पंचायत चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी टोपनो को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया है। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने बिलासी टोपनो का माल्यार्पण कर कांग्रेस के समर्थन की घोषणा की।मौके पर जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी अब झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगी। उन्होंने बिलासी टोपनो को एक योग्य एवं कुशल प्रत्याशी बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
वहीं बिलासी टोपनो ने कांग्रेस द्वारा दिए गए समर्थन के लिए पार्टी एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसे कभी टूटने नहीं देंगी और नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे,जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता देवी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव, कांग्रेस कार्यालय महासचिव फूलचंद यादव, नसीम अंसारी, साजन कुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे।





