झारखंड के 20 जिलों में 9, 10 और 11 मार्च को बारिश और वज्रपात की संभावना

Ranchi : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के कई जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 09, 10 और 11 मार्च को राज्य के करीब 20 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 09 मार्च को जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है, उनमें हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा शामिल हैं।वहीं 10 मार्च को भी कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इन जिलों में बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

रविवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर के समय हल्की गर्मी और उमस महसूस की गई, लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहाना हो गया।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.2 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है, ताकि वज्रपात से होने वाली संभावित घटनाओं से बचा जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!