झारखंड के कई जिलों में 19 मार्च तक बारिश-आंधी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 19 मार्च तक गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 16 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों तथा उनसे सटे मध्यवर्ती और पूर्वी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है।

इसके अलावा राज्य के पश्चिमी जिलों में भी गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में भी तेज हवा, गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है।

इसी को देखते हुए विभाग ने 17 से 19 मार्च तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!