
झारखंड छात्र मोर्चा ने विश्वविद्यालय कमिटी का किया विस्तार,उत्तम कुमार बनाए गए सचिव
मनिका:प्रखंड क्षेत्र के झारखंड छात्र मोर्चा के छात्र नेता उत्तम कुमार को नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय का सचिव बनाया गया है। 31 मार्च 2026 को पलामू में हुए झारखंड छात्र मोर्चा के महत्वपूर्ण बैठक में एक लंबी चर्चा के बाद झारखंड छात्र मोर्चा पलामू,लातेहार एवं गढ़वा के जिलाध्यक्षों के द्वारा संयुक्त सहमति के साथ विश्वविद्यालय कमिटी का विस्तार किया गया, जिसमें मनिका प्रखंड क्षेत्र के ऊर्जावान छात्र नेता उत्तम कुमार को विश्वविद्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया।इस अवसर पर नव मनोनित विश्वविद्यालय सचिव उत्तम कुमार ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को संगठन के द्वारा जिस भरोसे,उम्मीद और आशा के साथ विश्वविद्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया है,उस भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।आगे उन्होंने कहा छात्रों की समस्या को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी, विश्वविद्यालय स्तर पर हो रहे छात्रों के परेशानियों को दूर करने के लिए झारखंड छात्र मोर्चा हर संभव प्रयास करेगी।उत्तम ने कहा कि छात्रों की हर समस्या का समाधान सिर्फ और सिर्फ झारखंड छात्र मोर्चा है।ज्ञात हो कि उत्तम कुमार मूलतः मनिका के निवासी है उनकी शिक्षा डिग्री महाविद्यालय मनिका से राजनीति विज्ञान विषय से स्नातक तक पूरी हुई है एवं वर्तमान में भीष्म नारायण सिंह लॉ कॉलेज मेदिनीनगर में विधि के छात्र है, उत्तम 2019 से ही छात्रों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं, उन्होंने डिग्री महाविद्यालय मनिका में शिक्षा की क्रांति के लिए हर संभव प्रयास किया है।बतादें कि प्रखंड में छात्रों को कही भी दिक्कत हो तो उत्तम कुमार हर संभव उनकी मदद करने को तत्पर रहते हैं।उन्हें बधाई देने वालों में लातेहार जेएमएम जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, लातेहार छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र भगत, पलामू छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित पाठक, गढ़वा छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी, चंदन यादव, कलाम अंसारी, अभिषेक कुमार, अमित कुमार समेत डिग्री कॉलेज मनिका के कई कार्यकर्ता शामिल हैं।




