झारखंड भुइयाँ समाज विकास समिति सह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन, शिक्षा और एकजुटता पर हुई चर्चा
Sanjay Prajapati @ United Palamu

Latehar : जिला मुख्यालय स्थित पहाड़पुरी में झारखंड भुइयां समाज विकास समिति सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुईयां समाज के जिला अध्यक्ष राजू भुईयां ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप वासुदेव भुइयां व विशिष्ट अतिथि के रूप में डोमन ऋशिदेव उपस्थित रहे।

भुईयां समाज को एकजुट करना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य : वासुदेव भुइयां

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वासुदेव भुइयां ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भुईयां समाज को एकजुट करना है। उन्होंने चिंता जताई कि समाज के लोग बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन की ओर जा रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए लातेहार उपायुक्त को आवेदन देने की बात कही गई।

भटके हुए समाज के लोग वापस आएं : राजू भुईयां

राजू भुईयां ने कहा कि जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है, उनके जाति और खतियानी अधिकारों पर विचार होना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे गुमराह न हों और अपने घर व समाज में ही बने रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के समय समाज का उपयोग तो किया जाता है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल से समाज को उचित सम्मान नहीं मिल पाता। उन्होंने भटके हुए समाज के लोगों से वापस समाज की मुख्यधारा में आने की अपील की, अन्यथा सामाजिक बहिष्कार जैसे कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दी।

कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है भुईयां समाज : उपेन्द्र भुईयां

प्रखण्ड अध्यक्ष उपेन्द्र भुईयां ने कहा कि समाज कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिनमें तिलक-दहेज जैसी कुप्रथाएं और शिक्षा की कमी प्रमुख हैं।उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन एक गहन विषय है और लोग सुख-शांति की तलाश में अपना घर छोड़ रहे हैं, जबकि असली सुख और शांति अपने समाज में ही मिल सकती है।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव,धर्मजीत भुईयां,सक्केश्वर भुईयां, विनोद कुमार भुईयां, कांति भुईयां, राजबली भुईयां, उपेंद्र भुईयां, राजदेव भुईयां, सीकेश्वर भुईयां, सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!