झारखंड में 4-5 अप्रैल को बारिश व ओलावृष्टि के आसार

Ranchi : झारखंड के 14 जिलों में चार अप्रैल से गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चार और पांच अप्रैल को कुछ जिलों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसमें कहा गया है, झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में चार और पांच अप्रैल को गरज, बिजली, ओलावृष्टि और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि तूफान से प्रभावित होने वाले जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और गुमला हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि, बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के उत्तरपूर्वी और दक्षिणपूर्वी हिस्सों में दो से चार अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

बुधवार शाम 5:30 बजे तक राज्य में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद जमशेदपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बुलेटिन में बताया गया है कि डाल्टनगंज में 36.8 डिग्री सेल्सियस और रांची में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!