
झारखंड सरकार ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए स्वीकृत किए 42 करोड़ रुपया
Dijitak Desk – United Palamu
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए मानवीय फैसला लेते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से उन्हें दिन-रात मरीजों और उनके परिजनों के दर्दभरे फोन आ रहे थे। लोग बता रहे थे कि वे बाहर राज्यों में इलाज तो करा रहे हैं, लेकिन पैसों के अभाव में उनका इलाज बीच में ही रुक जा रहा है। कई परिवार टूटने की कगार पर थे, हालात बेहद गंभीर थे। मरीजों की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और एक आपातकालीन उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 42 करोड़ रुपये का आवंटन स्वीकृत किया गया, ताकि किसी भी मरीज का इलाज पैसों की वजह से न रुके।इसके साथ ही जामताड़ा जिले को 4.5 करोड़ रुपये की विशेष राशि प्रदान की गई, जिससे स्थानीय मरीजों को सीधा लाभ मिल सके।मंत्री ने कहा, पैसों के अभाव में अगर किसी की जान जाती है, तो यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग एक संवेदनशील विभाग है, और ऐसी परिस्थितियों में तुरंत समाधान निकालना उसकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर जरूरतमंद मरीज को समय पर, बेहतर और सम्मानजनक इलाज मिले।





