झारोटेफ लातेहार जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar: प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारोटेफ लातेहार जिला कार्यकारिणी की बैठक 18 जनवरी 2026 को होटल ब्लिस में जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक का संचालन जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी संदीप पासवान के द्वारा किया गया।इस बैठक में सघन सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। इसके तहत ऑनलाइन लिंक को जल्द से जल्द भरने का अनुरोध किया गया, साथ ही हाई स्कूल शिक्षकों का अभी तक स्वास्थ्य कार्ड विभाग द्वारा नहीं बनाने पर संघ के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई और इसके लिए जल्द जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर संघ द्वारा शीघ्र स्वास्थ्य कार्ड बनाने हेतु बात रखी जाएगी। इस बैठक में विभिन्न कर्मचारी/शिक्षको ने अपनी व्यथा रखी, उन्होंने कहा कि विभाग के पदाधिकारी बेवजह शिक्षकों/कर्मचारियों को परेशान करते हैं।मानसिक एवं आर्थिक दोहन करते हैं।इस पर सामूहिक रूप से सभी लोगों ने कहा कि अगर विभाग अपने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं करती हैं तो हम सभी इसके खिलाफ सड़क पर आंदोलन शुरू करेंगे। इस बैठक में जिला संरक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह ,संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र ,लव कुमार पासवान, अभय कुमार पांडे ,अरविंद कुमार गिरधा, मनीष तिर्की ,रशीद अंसारी ,संतोष कुमार पासवान मनीष कुमार, दिलीप कुमार सिंह ,शिवसागर यादव, लॉरेंस भेंगरा, जय नंदनराम, पिंटू कुमार, प्रेमचंद यादव, शिव शंकर यादव ,सत्येंद्र मेहरा, मंतोष देवार ,अशोक कुमार तुरी, दिलीप सिंह ,विकास कुमार, जगन सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश उरांव, सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!