टेंपो के धक्के से 13 वर्षीय बच्ची घायल हालत गंभीर

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड में सड़क दुर्घटना में यूपी सोनभद्र जिला के भीखमपुर गांव निवासी बीरेंद्र उरांव की पुत्री सुधा कुमारी उम्र 13 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।नइस घटना के बारे में घायल के पिता वीरेंद्र उरांव ने बताया कि सोमवार को यूपी से सभी लोग मेदिनीनगर पुलिस लाइन से होकर छतरपुर अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी बीच पुलिस लाइन रोड में एक ऑटो ने सुधा कुमारी को पीछे से धक्का मार दिया।

ऑटो के धक्के से गिरकर सुधा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर टेंपो को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!