ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत,पहचान में जुटी पुलिस

Palamu : हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी हैदरनगर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात महिला की पहचान करने में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!