
डायन कुप्रथा एवं बाल विवाह को लेकर JSLPS कार्यालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार: झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में जेसएलपीएस कार्यालय, लातेहार प्रखंड परिसर में डायन कुप्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्त झारखण्ड के संकल्प को लेकर शपथ-पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इनके पूर्ण उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास को सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने डायन कुप्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। शपथ के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि समाज में जागरूकता फैलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा की जाएगी तथा उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर GCRP, BPM एवं CC की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि डायन कुप्रथा और बाल विवाह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं, जो समाज की प्रगति में बड़ी बाधा बनते हैं। इन कुप्रथाओं के कारण महिलाओं और बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक शोषण का सामना करना पड़ता है।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण समुदायों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रियंका देवी, गीता देवी, मुनिता उरांव, सविता देवी, अनिता शर्मा, दीपिका देवी, सरिता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में झारखण्ड को डायन कुप्रथा व बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।





