डाल्टनगंज के कोयल पुल से महिला ने लगाई छलांग, दो मासूम बच्चों को ऊपर छोड़कर की आत्महत्या की कोशिश

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के कोयल पुल पर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को पुल पर छोड़कर नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पुल पर पहुंची थी। अचानक उसने बच्चों को पुल के ऊपर ही छोड़ दिया और खुद नीचे कूद गई। यह देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।इसी बीच शदिक के पास टिओपी 3 टाइगर मोबाइल के जवान सुनील कुमार मौजूद थे। इस घटना की जानकारी उन्हें मिला। उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी जानकारी टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान को दिया। इंद्रदेव पासवान और सहायक पुलिस के जवान प्रफुल सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव निवासी आरती देवी (पति शशि राम) के रूप में हुई है। जबकि उसका मायका चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा नेउरा बताया जा रहा है।फिलहाल महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव की बात कही जा रही है। घटना के बाद कुछ समय तक कोयल पुल पर भीड़ और जाम की स्थिति बनी रही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!