
डीआईजी ने मनिका थाना का किया निरीक्षण
लातेहार:पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल लातेहार जिले के मनिका थाना का निरीक्षण किया।मनिका थाना के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी, लंबित कांडों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था सहित अन्य कार्यो की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए टीमवर्क के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती करने, संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने, सूचना तंत्र को और मजबूत करने, थाना स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंट/कुर्की की ससमय तामिला कराते हुए संबंधितों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने थाना आने वाले मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की भी नसीहत दी। उन्होंने भ्रामक सूचना एवं अफवाहों जैसी बातों को गंभीरता से लेते हुए इसका सत्यापन करते हुए संबंधित अराजक तत्वों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।उन्होंने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूकता करने और तकनीकी साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन भी बाते कही।वहीं थाना कर्मियों को अनुशासन, समयपालन और जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।निरीक्षण के मौके पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, पुलिस निरीक्षक दुलार चौड़े सहित थाना के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।





