डीसी-एसपी से मिले पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, फ्री एंड फेयर चुनाव कराने की मांग

Palamu : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने डीसी और एसपी से मिलकर नगर निगम चुनाव के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध की मांग की है। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी पलामू सह उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि मेदिनीनगर नगर निगम का मतदान 23 फरवरी को होना है। उसके पूर्व नगर निगम मेदनीनगर में अपराध करने वाले लोग हथियारों के साथ मेदिनीनगर में राजनीतिक रूप से सक्रिय लोगों के घर जा रहे हैं। ये लोग घर से न मिलने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पूरा मेदनीनगर नगर निगम के लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। इस कारण फ्री एंड फेयर चुनाव संभव नहीं है। मेदिनीनगर नगर निगम के कई वार्ड सदस्य एवं मेयर के उम्मीदवार को भी सुरक्षा का खतरा है।

निगम चुनाव में वोटो पर धांधली की पूरी संभावना है। पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने उपायुक्त से चुनाव के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की मांग की है। ताकि यहां का चुनाव फ्री एंड फेयर हो सके। उन्होंने उपायुक्त को संवेदनशील बूथों की एक सूची भी सौंपी है। उस सूची में पुखराहा बहलोलवा काचारवा निमिया सहित 16 मतदान केदो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई है।




