डॉ. कौशल ने 5 श्राद्धकर्मों में शामिल होकर मृतकों के नाम पौधा दान कर दी श्रद्धांजलि

मृतक की आत्मा की शांति के लिए पिंड-पानी, वहीं धरती मां की आत्मा को तृप्त करने के लिए पौधा पानी देने का है विधान : डॉ कौशल

घर में गार्जियन की साया सर से हटे तो उनके नाम पर पौधा लगाने से उसकी छाया से कई समस्याओं का निदान होते हैं : प्रो अरुण

डाली के मुखिया पूनम जायसवाल ने नई वर्ष की स्वागत पंचायत वासियों को कमल वितरण कर किया

Sanjay Singh @ United Palamu

Palamu : विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन ऑफ़ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने क्षेत्र के अलग-अलग पांच श्राद्ध कर्म में शामिल होकर थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा दान कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र में जीवन के कोई भी कार्य में पौधा लगाने या दान करने का विधान है।उसी विधान के तहत चारों मृतकों के सेजिया दान के साथ पौधा दान करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलती है। उन्होनें यह भी कहा कि केवल सेजिया दान से यह संभव नहीं है। मृतक के नाम पौधा लगाने से कार्यक्रम यादगार बन जाता है।
पर्यावरण धर्मगुरु डॉ कौशल ने कहा कि मेदिनीनगर के चेयरमैन रोड स्थित दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सच्चिदानंद के दिवंगत पिता डॉ रुद्र विजय सिंह, छतरपुर चिरु बाजार निवासी स्व कैलाश विश्वकर्मा, हेसला निवासी स्व लखन पासवान, जैवरा निवासी विष्णु भुईयां की धर्मपत्नी स्व पचिया देवी और धनबाद गोविंदपुर निवासी नवीन जायसवाल के माता स्व उषा किरण के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर सेजिया दान के साथ पौधा दान करते हुए मृतक के नाम पौधारोपण किया। कहा कि पर्यावरण धर्म का विधान में जनसंख्या घटे या बढ़े, दोनों हालात में पौधा लगाना ही होगा। तभी हम आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ जिंदगी दे सकते हैं। वही डाली के मुखिया पूनम जायसवाल ने नई वर्ष की स्वागत पंचायत वासियों को कमल वितरण कर कहां है कि बड़ी समस्याओं का निदान केवल सरकार के भरोसे नहीं होगा इसमें सभी समाजसेवियों को भि आगे आना होगा

मौके पर ये थे उपस्थित

मौके पर दिवंगत डॉ रुद्र विजय सिंह के पुत्र सच्चिदानंद सिंह, बहु अंजू सिंह, पुत्री विभा सिंह, व सुधा सिंह,शंभू भगत,कौशल किशोर भगत, मनोज जायसवाल, रुचि जायसवाल, पूजा जायसवाल, रचना जायसवाल, कुणाल जायसवाल, कुशल जायसवाल, कोमल जायसवाल प्रो अरुण जायसवाल उप मुखिया अफजाल अंसारी, राम जी जायसवाल, विनोद राम, धर्मदेव यादव चिरू मुखिया पति प्रमोद यादव, सचिन पांडेय, अरुण साव आदि लोग शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!