डॉ. विश्वनाथ ओझा का निधन, शोक की लहर

Palamu : पलामू के जाने-माने और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी सरलता, अनुभव तथा मरीजों के प्रति समर्पण के लिए खास पहचान रखते थे। डॉ. ओझा न सिर्फ एक कुशल डॉक्टर थे, बल्कि एक संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व के धनी भी थे। उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया। खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे, जिस कारण समाज के हर वर्ग में उनकी गहरी पकड़ और सम्मान था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वे वर्षों से मेदिनीनगर में चिकित्सा सेवा दे रहे थे और अपनी सटीक इलाज पद्धति तथा व्यवहार कुशलता के कारण लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!