तुबेद कोल माइंस में अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मियों में दहशत

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : लेवी और रंगदारी को लेकर एक बार फिर अपराधियों ने तुबेद कोल माइंस को निशाना बनाया है। लातेहार जिले के तुबेद गांव स्थित डीवीसी द्वारा संचालित कोल साइडिंग में मंगलवार को अर्धरात्रि के समय उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दहशत फैला दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी कोल साइडिंग के एंट्री गेट के पास पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की एक गोली एंट्री गेट की चहारदीवारी में जा लगी, जिससे दीवार में छेद हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ।अचानक हुई गोलीबारी से कोल साइडिंग में कार्यरत कर्मियों और सुरक्षा गार्डों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोल साइडिंग कैंप में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कोल साइडिंग क्षेत्र में पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद कोल साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

जाँच पड़ताल में जुटी है पुलिस,जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे अपराधी :एसडीपीओ

इस संबंध में लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर तुबेद कोल माइंस के गेट पर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!