दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा में एक किराना गल्ला दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में भुक्तभोगी दुकानदार नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि बीते रात वह अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात उन्हें सूचना मिला की उनके दुकान में आग लग गई है। आग लगने की सूचना पर तुरंत नरेंद्र पांडे अपने दुकान पहुंचे और इसकी सूचना शहर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपनेदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में सफल रहे।भुक्तभोगी नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि इस अग लगी की घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं घटना के बाद पुलिस आग लगने से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।नागेन्द्र पांडेय ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!