
दो माह से सोलर जलमीनार खराब, गुलगुलिया टोला में गहराया पेयजल संकट
बारियातू:प्रखंड मुख्यालय स्थित गुलगुलिया टोला में पिछले दो माह से टोलावासीयों को पेयजल को लेकर गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। हर घर जलजीवन मिशन योजना के तहत सोलर जलमिनार लगाया गया था। ताकि लोगो को पेयजल संबंधी समस्या उतपन्न नहीं हो। लेकिन प्रखंड मुख्यालय से सटे गुलगुलिया मुहल्ले में पेयजल समस्या से लोग परेशान है। जल जीवन मिशन के तहत लगा हुआ जलमीनार पिछले दो महीने से खराब है जलमीनार के बंद रहने के कारण टोला में रहने वाले लोग मजबूरीवश दूर-दराज से पानी लाकर पेयजल आपूर्ति करने को विवश हैं। दूर जाकर पानी लाने का कार्य महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अत्यंत कष्टदायक बन गया है। यहां पेयजल व्यवस्था करना ग्रामीणों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। ग्रामीणों महिला पुरुषों ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों को मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। इसके बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उक्त सम्बन्ध में बारियातू मुखिया से बात किए जाने पर बताया कि इस संबंध में सम्बंधित विभाग की कनीय अभियंता को सुचना दे गई है, विभागीय लापरवाही के कारण अब तक मरम्मत नहीं हुआ है जिसका खामियाजा यहां के भोले भाले लोग झेल रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से खराब पड़े सोलर जलमीनार की अविलंब मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की मांग की है।





