
नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न कोषांगों कार्मिक कोषांग=निर्वाचन कोषांग, सूचना तकनीकि कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग , मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग,परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग ,हेल्पलाईन एवं जब शिकायत कोषांग, मिडिया कोषांग , प्रेक्षक कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, नित्रयण कक्ष, मेडिकल कोषांग सहित अन्य संबंधित कोषांगों के कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की गई।उपायुक्त ने सभी कोषांग प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में नगर निकाय चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की , अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश, सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।





