नगर निकाय चुनाव को लेकर जेएमएम ने कसी कमर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया सक्सेस मंत्र

रांची : नगर निगम और नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कमर कसकर तैयार है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में रांची नगर निगम क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया और कई टास्क दिए। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि नगर निगम और नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कस लें और बेहतर परिणाम आए। इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करें। सभी को जीत का मंत्र दिया गया है और कहा कि सभी नगर निगम और नगर निकाय क्षेत्रों में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे और अच्छा प्रतिनिधि चुनकर उसे विजय बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। बता दे कि झारखंड राज्य में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद तो अभी नहीं हुआ है लेकिन इसकी तैयारी में लोग पूरी तरह से जुट गए हैं। चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारी जोर-जोर से शुरू कर चुके हैं। निकाय चुनाव का शंखनाद चुनाव आयोग कभी भी कर सकता है। इस मौके पर
पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया भट्टाचार्य, मुस्ताक आलम, अंतू तिर्की, जीत गुप्ता, पवन जड़िया, अकबर कुरैशी और तमाम 53 वार्डों के अध्यक्ष मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!