नगर पंचायत चुनाव में झामुमो ने बिलासी टोपनो को घोषित किया समर्थित प्रत्याशी

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार :झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक बैठक में बिलासी टोपनो को पार्टी का समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यद्यपि इस बार नगर पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी झामुमो ने बिलासी टोपनो को अपना समर्थन दिया है और उन्हें झामुमो समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा गया है।उन्होंने कहा कि पिछले नगर पंचायत चुनाव में बिलासी टोपनो बहुत ही कम अंतर से पराजित हुई थीं, लेकिन इस बार उन्हें जीत हासिल होगी।प्रेस वार्ता में झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, जिला 20 सूत्री अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव,मो. शमसेर आलम सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर बिलासी टोपनो ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वे नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आज भी लातेहार के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं से आमजन जूझ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे लातेहार में होल्डिंग टैक्स लागू कराने की दिशा में भी ठोस पहल करेंगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!