
नगर पंचायत चुनाव:बिलासी टोपनो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार: नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी बिलासी टोपनो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में आज को लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गिनजनियाटांड़ में व्यापक जनसंपर्क किया गया।क्षेत्र के लोगों ने प्रत्याशी बिलासी टोपनो को भारी जनसमर्थन देने का विश्वास जताया और नगर के समग्र विकास के लिए उनके साथ खड़े रहने की बात कही।इस जनसंपर्क अभियान में सुशील कुमार यादव, सौरभ श्रीवास्तव, दिलेश्वर यादव, मोहन गंझू सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बिलासी टोपनो के पक्ष में समर्थन मांगा और उनके विकासात्मक एजेंडे को जनता के बीच रखा।जनसंपर्क अभियान के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा और लोगों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।






