नम्रता त्रिपाठी के स्वागत में उमड़ा वारालोटा
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के जनसंपर्क अभियान में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। नम्रता हर दिन जनसंपर्क अभियान कर रही है। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि बारालोटा की धरती पर जनता का जनसैलाब और उनकी बुलंद आवाज़ साफ़ सुनाई दी।

लोगों ने बिना डर और बिना झिझक अपनी समस्याएँ रखीं और हर मुद्दे पर गंभीर, सार्थक संवाद हुआ।
उन्होंने कहा कि हम सिर्फ़ सुनने नहीं आए, समाधान का संकल्प लेकर आए हैं।
क्योंकि हमारे लिए राजनीति सत्ता का रास्ता नहीं,
जनसेवा का संकल्प है, और इस संकल्प की सबसे बड़ी ताक़त जनता है।




