नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर के आवास पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर के आवास पर रविवार को दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड के लोग महापौर अरुण शंकर से मिलकर उन्हें गुलदस्ता दिया और बधाई भी दी। निगम क्षेत्र के चैनपुर, शाहपुर और मेन बाजार क्षेत्र सहित अन्य वार्ड के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भेंट कर महापौर अरुणा शंकर को अपना आशीर्वाद और बधाई प्रेषित की।

मौके पर अरुणा शंकर ने कहा कि आप सभी का यह अपार प्रेम और विश्वास ही मेरी असली ताकत है। मेदिनीनगर नगर निगम को एक आदर्श और विकसित नगर निगम बनाने के लिए मैं पूरी निष्ठा से समर्पित रहूँगी। इस आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का हृदयतल से आभार।

गौरतलब है कि गत शनिवार को महापौर अरुणा शंकर ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद से ही महापौर को बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लग गया। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से दोबारा महापौर बनी हूं। आपके लिए मैं हर समय उपस्थित रहूंगी।

मौके पर उपस्थित लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पलामू चेंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर को भी बधाई दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!