नशा बना पलामू में हुए दोहरे हत्याकांड का कारण, कातिल अरेस्ट

Palamu : पलामू में विगत जनवरी माह में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है। इन दोनों हत्याकांड का कातिल नशेड़ी है। वह नशा करने के लिए पैसे की लालच में दोनों की हत्या किया था। बता दें कि चैनपुर थाना अंतर्गत रानीबांध तालाब, गुरहा के पास एक आंशिक जला हुआ शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान शंकर राम उम्र 37 वर्ष पिता राजमुनी राम सा० मिशन स्कूल रोड आबादगंज वार्ड न0 23 डालटनगंज पलामू के रूप में की गई थी।

साथ ही उसी दिन शहर थाना अंतर्गत डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे पुल के आगे केबिन के सामने एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। दोनों शवों को देखकर प्रतीत हो रहा था जैसे उनके सिर को पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है। इस संबंध में चैनपुर थाना कांड सं0-17/2028 दिनांक-17.01.2026 धारा-103 (1)/238 BNS एवं शहर थाना काड स०- 20/26 दिनांक-16.01.2026 धारा- 103 (1)/238 BNS अंकित किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (परि) राजीव रंजन सदर अनुमंडल, पलामू एवं पुलिस निरीक्षक सदर अचल के नेतृत्य में उक्त दोनों कांडों के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एव चैनपुर थाना के पदाधिकारी एवं जवान के साथ एक टीम गठित कर कांड के अज्ञात अपराधियो अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में आसूचना संकलन करते हुए संदिग्ध चुनमुन चौधरी (अजित चौधरी) उम्र 25 वर्ष पिता-स्य बिहारी चौधरी सा०-कल्याणपुर थाना-चैनपुर जिला-पलामू से पूछताछ किया गया।जिसमें उसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक-15.01.2026 को वह मजदूरी का काम करके शाम में डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन की तरफ करीवा उर्फ छोटू जो स्टेशन पर ही रहता था तथा शंकर राम के साथ गाँजा पी रहा था। जिससे मजदूरी का काम करने के दौरान जान पहचान हुआ था। उनको इसके बाद और नशा करना था।

तभी चुनमुन चौधरी को पता चला की शंकर के पास 1300 रुपया है और वह पैसा रहने के बाद भी नशा करने के लिये पैसा नहीं दे रहा है। तब वह करीया को बोला की चलो इसका पैसा लूटते हैं और रात को उसे साथ लेकर चैनपुर बिरसानगर होते हुए रैनीबांध के समीप खाली मैदान के तरफ चले गए और उसे पटककर उससे उसके पर्स सहित पैसा लूट लिए। जिसमें 1300 रूपया, शंकर का आधार कार्ड एवं उसका फोटो था। फिर दोनों को लगा को सवेरे ये किसी को बता देगा और हमें जेल भिजवा देगा। इसलिए दोनों उसे खत्म करने का मन बनाया और वहीं पड़े पत्थर से दोनों ने उसका सर कूच दिया। जिससे शंकर की मृत्यू हो गई तथा चुनमुन चौधरी ने माचीस से उसके पहने हुए कपड़े में आग लगा दिया।

मृतक शंकर का पर्स एवं उसके अंदर का आधार कार्ड एवं फोटो तथा पर्स में से एक हजार रूपया चुनमुन रख लिया और 300 करीवा उर्फ छोटू को दिया। फिर दोनों डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के तरफ गये। करीवा चुनमून को बराबर बराबर पैसा बांटने को बोल रहा था, नहीं तो वह शंकर के मर्डर के बारे में सबको बताने की धमकी देने लगा। तब चुनमुन करीवा को साथ लेकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे पुल के आगे केबिन के सामने ले जाकर उसको पटककर उसका भी माथा पत्थर से कूच दिया और बॉडी को कचड़ा में डाल दिया। उसके बाद सारा पैसा पर्स सहित लेकर अपने घर चला गया। अनुसंधान के क्रम में चुनमुन चौधरी के बताएनुसार मृतक शंकर राम का पर्स जिसमे उसका आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट साईज फोटो था, बरामद कर लिया गया है। इस आशय की जानकारी पलामू के एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!