नावाजयपुर में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर

Palamu : पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान पकरिया नावा जयपुर निवासी सचिन कुमार (पिता– सुरेंद्र शर्मा) एवं आशीष कुमार (पिता– सीताराम) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक आकाश कुमार (पिता– राजेश कुमार), निवासी नावा जयपुर का इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक बाइक पर सवार होकर नावाजयपुर बाजार की ओर घूमने निकले थे। इसी दौरान दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने सचिन कुमार और आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकाश कुमार का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल पुलिस चौकी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!