नीलगाय के आतंक से नावाडीह के किसान परेशान, अरहर की फसल चौपट

लातेहार: बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत चुंगरू पंचायत के ग्राम नावाडीह में नीलगाय के आतंक से किसान काफी परेशान हैं। गांव निवासी सुदामा प्रजापति की एक एकड़ में लगी अरहर की फसल को नीलगाय ने पूरी तरह नष्ट कर दिया।पीड़ित किसान सुदामा प्रजापति ने बताया कि उन्होंने अपनी दलहन फसल (अरहर) को काटकर खेत में ही रखा था। शाम होने के कारण वे फसल को घर नहीं ले जा सके और अगले दिन ट्रैक्टर से ले जाने का निर्णय लिया। लेकिन जब वे अगले दिन खेत पहुंचे, तो देखा कि कटाई की गई पूरी फसल किसी जंगली जानवर द्वारा खा ली गई थी और पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी।आसपास के ग्रामीणों से जानकारी लेने पर पता चला कि रात में नीलगाय खेत में आई थी। खेत में नीलगाय के मल (लेटरिंग) के प्रमाण भी मिले हैं।घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है, जिस पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें हुई आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।
वहीं, इस संबंध में वन रेंज अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!