
नेतरहाट में आजसू पार्टी का सदस्यता अभियान, दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार: जिले के नेतरहाट में आजसू पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिल, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी एवं जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने किया।इस दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का स्वागत पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिल ने माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर किया। पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिल ने कहा कि आजसू पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो संगठन की मजबूती का संकेत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में होने वाले आगामी नगर पंचायत चुनाव में आजसू पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
पार्टी में शामिल होने वाले में शशि वर्मा, विक्रम किशन, संजय यादव, प्रेम किशन, तुलसी बधाई, अमित नायक, राजेंद्र बधाई, पवन बधाई, संदीप वर्मा, विनोद किशन, कृष्णा बधाई,राजकिशोर महतो, सर्वेश प्रसाद, गोपाल चौधरी आदि।





