नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Palamu : नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम विद्यालय के तीन बाल कराटेकारों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, फुर्ती एवं मजबूती का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में दमदार मुकाबला करते हुए बांग्लादेश, मलेशिया, नेपाल एवं पाकिस्तान के कराटेकारों को पराजित किया और एक स्वर्ण तथा दो रजत पदक अपने नाम किए।

पदक विजेता छात्र इस प्रकार है

गौरव कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक, जबकि रीतिक कुमार सिंह एवं युवराज कोरवा ने रजत पदक प्राप्त किया।

यह अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप जापान कराटे-डू कोहशी-काई शितो-रियू एसोसिएशन ऑफ नेपाल के तत्वावधान में स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम, कंचनपुर, महेन्द्रनगर (नेपाल) में 24 एवं 25 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत एवं नेपाल के अलावा श्रीलंका, भूटान, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, जापान, चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, म्यांमार (वर्मा) एवं अफगानिस्तान सहित कई देशों के कराटेकारों ने भाग लिया।

टीम क्योशि डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में नेपाल गई थी, जबकि टीम मैनेजर के रूप में सेन्साई शमशेर अंसारी उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!