नौडीहा बाजार पुलिस ने 12 एकड़ वन भूमि में लगे अफीम-पोस्ता की खेती को किया नष्ट

नौडीहा बाजार (पलामू) : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पंचायत के रत्नाग, सीड़ा के जंगली क्षेत्र के वन भूमि में करीब 10 एकड़ में लगी अफीम एवं पोस्ता की खेती को नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में तीन ट्रैक्टर की सहयोग से फसल का विनष्ट किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छानबीन में सामने आया कि 10 एकड़ में अवैध रूप से अफीम एवं पोस्ता की खेती लगी हुई है। दो दिन पूर्व में ही डगरा के रायबर में करीब 3 एकड़ में लगी अफीम एवं पोस्ता का फसल का नष्ट किया गया था। यह विनष्टीकरण अभियान संयुक्त रूप से नौडीहा बाजार थाना, कूहकूह पिकेट सहित वन विभाग के पदाधिकारी के टीम के द्वारा चलाया गया।

प्रशासन के द्वारा बताया गया कि अफीम एवं पोस्ता की खेती करनेवाले लोगों को पहचान की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों को नाम पता सत्यापित किया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध करवाई करने की तैयारी की जा रहा है। वन विभाग ने इस मामले को वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वन विभाग की भूमि पर किसी प्रकार अवैध गतिविधियों को कदापि बर्दास्त नहीं की जाएगी और आगे भी अभियान जारी रहेगी।इस करवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की फसल उगाने वालें के बीच काफी हड़कंप मची हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!