नौडीहा बाजार : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकृति का महापर्व सरहुल
Palamu : नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में बड़े हर्षोल्लास के साथ प्राकृतिक का महापर्व सरहुल मनाया गया। प्रकृति की उपासना और जनजाति के संस्कृति के अद्भुत संगम के प्रतीक सरहुल महोत्सव के पावन अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान,पूर्व जिला परिषद सदस्य सीता राम पासवान, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी उपकार रवि,रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक,मुखिया प्रतिनिधि विंदा साव,रामबली पासवान, धनंजय प्रसाद गुप्ता,बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार,बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, पत्रकार संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव उपाध्यक्ष विश्वप्रेम कुमार रंजन,हाफ़ी जी , कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जनजातीय जुलूस में शिरकत किए। उक्त मौके पर उपस्थित अतिथियों ने स्थानीय लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम से गूंजा माहौल।

सरहुल महोत्सव के दौरान ढोल नगाड़े और मंदार की थाफ पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें पूरा वातावरण उत्सव और उमंग से भर गया। संस्कृत और प्रकृति का संरक्षण का संदेश है।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान ने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य के बनाकर जीवन जीने का प्रेरणा देता है।
रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक ने कहा कि मानव अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इस लिए हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासतों को संजोग कर रखना होगा। रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक के द्वारा सरहुल महोत्सव के समिति के तमाम पदाधिकारी सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालन बबन उरांव कर रहे थे।
सरहुल परब महोत्सव समिति के द्वारा मंचासिन अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दंडाधिकारी के रूप हरि गोपाल प्रसाद और सहायक अवर निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद गुप्ता भी मुस्तैद थे।मौके पर समिति के अध्यक्ष बंशी उरांव, उपाध्यक्ष प्रमोद उरांव, सचिव जितेंद्र कुमार सिंह,पूर्व मुखिया विजय प्रसाद गुप्ता, राम बच्चन सिंह, समाज सेवी विनोद कुमार गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।




