
पत्नी से झगड़ा कर युवक ने लगा ली फांसी, नहीं बीता था शादी का साल
लातेहार: सदर प्रखंड के नेवाड़ी पंचायत के तुबेद में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक का नाम प्रेमजीत उरांव (21वर्ष) पिता चरण उरांव है। मृतक के पिता ने बताया कि बीती रात मेरे घर मेहमान आए हुए थे। सभी लोगों ने साथ मिलकर एक साथ खाना खाया। जिसके बाद प्रेमजीत और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद प्रेमजीत अपने रूम में चला गया। उसकी पत्नी अपने ननद के पास सो गई। सोमवार सुबह जब प्रेमजीत ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं देने पर हमने घर के पीछे खेड़की से देखा तो प्रेमजीत पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमजीम की शादी हुए एक साल भी नहीं था। उसकी शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। इधर घटना के संबंध में लातेहार थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की अग्रेत्तर जांच में जुट गई है।





