
परिवार संग अजमेर दरगाह और पुष्कर मंदिर पहुंचे,लातेहार झामुमो ज़िलाध्यक्ष
लातेहार :झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने अपने परिवार के साथ राजस्थान के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों अजमेर शरीफ दरगाह और पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर का दर्शन कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।इस दौरान वे अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी कर जिले में अमन-चैन, भाईचारा और आपसी सद्भाव की दुआ मांगी।उन्होंने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं और हमें प्रेम, शांति व एकता का संदेश देती हैं। जिसे अपनाने की आवश्यकता है।इसके बाद वे परिवार सहित पुष्कर धाम पहुंचे और विश्वप्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना की।उल्लेखनीय है कि पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर विश्व में भगवान ब्रह्मा का प्रमुख और दुर्लभ मंदिर माना जाता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों का समान सम्मान किया जाता है।उन्होंने कहा कि परिवार के साथ ऐसे धार्मिक स्थलों की यात्रा आपसी समझ, संस्कार और भाईचारे को और मजबूत करती है।उनकी इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला कदम बताया है।लोगों का मानना है कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और आपसी भाईचारे को और प्रगाढ़ बनाती है।





