पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने पौधा दान कर व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर मनाया अपने पोते का बर्थडे

Palamu : मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित पर्यावरण भवन और जेएमपी परिसर में प्रो अरुण के पुत्र और डॉ कौशल के सुपौत्र जायसवाल अद्विक प्रताप देव के जन्मोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केक काटकर किया गया। वहीं पर्यावरण भवन के आकाश बाग में पौधा रोपण कर देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों को पौधा प्रदान कर बर्थडे मनाया गया। जन्मोत्सव में नेपाल, भूटान सहित देश के दर्जनों राज्यों से पहुंचे हजारों अतिथियों ने बच्चे को अपना आशीर्वाद देकर उसे दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इसी तरह ट्री मैन ऑफ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत शहर के दो नंबर टाउन में संचालित अनाथालय के बच्चों को अंग वस्त्र,भोजन व मिठाइयां खिलाकर उनके सुखद जीवन की कामना की। साथ ही डाली के मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। वहीँ शहर स्थित पर्यावरण भवन पर आए ग्रामीण अतिथियों को कंबल दान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। डॉ कौशल ने कहा कि घर में परिवार की संख्या बढ़े तो उन्हें स्वस्थ रहने के लिए शिव के समान वृक्ष व ऑक्सीजन के सिलेंडर की तरह पौधे लगाने के साथ-साथ वितरण भी करना चाहिए। इस पुनीत कार्य से स्वयं के साथ-साथ आने वाले पीढ़ी को भी लाभ मिलेगा।

बर्थडे पर इन लोगों ने दिया आशीर्वाद

बर्थडे पर जायसवाल अद्विक प्रताप देव के पिता प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल, माता कोमल जायसवाल, डाली पंचायत के मुखिया सह दादी पूनम जायसवाल,चाचा छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल, शिल्पा जायसवाल के गांव से आए ग्रामीणों महिलाओं के साथ दादी सह डाली पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल, गीता देवी,अल्पना देवी ,आशा देवी, ममता देवी, अंजनी देवी, चिंता देवी, माधुरी देवी, मामी डॉ जयंती जायसवाल, मीनाक्षी देवी,बुआ ज्योति जायसवाल, खुशबू जायसवाल नीलू जायसवाल, नेहा नूपुर जायसवाल,सीमा देवी, रेणु देवी, किरण देवी, आरती देवी, संजू देवी,शीला देवी, लीला देवी नानी उषा देवी सुमन देवी, मौसी रुचि देवी, पूजा देवी, अंकिता देवी, रचना देवी, अंकिता देवी, रिचा देवी ने सोहर गीत गाकर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु होने की मंगल कामना की।जन्मोत्सव में जायसवाल अद्विक प्रताप देव को आशीर्वाद देने पहुंचे फूफा रोहित जायसवाल, दीपक जायसवाल, गौतम जायसवाल मणिकांत प्रसाद,नाना सुरेंद्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, मामा कुणाल जायसवाल,डॉ प्रिंस जायसवाल दादा सत्येंद्र प्रसाद, सुचित कुमार, मंटू जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, डॉ अजय जायसवाल रामजी प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, चाचा निपेंद्र जायसवाल. निकु जायसवाल , सूरज जायसवाल, सुमित जायसवाल सरोज प्रसाद, संजय प्रसाद, संजीव प्रसाद, प्रथम महापौर अरुण शंकर, कांग्रेस नेता सोमेश्वर प्रसाद, दीपक लाल,भाजपा नेता विनोद सिंह, मुन्ना जायसवाल दुदुन सिंह, राजीव कुमार, प्रमोद यादव, सचिन पांडे, महेजर यादव, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर यादव, राकेश रंजन, श्याम देव सिंह मनोज विश्वकर्मा, श्यामदेव पासवान. सुभाष गुप्ता, मोती साव सहित नेपाल भूटान समेत देश के दर्जनों राज्यों से पहुंचे अतिथियों ने जायसवाल अद्विक प्रताप देव को आशीर्वाद दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!