पलामू एसपी के नाम पर बनाया गया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, सावधान रहने की अपील
Palamu : पलामू के पुलिस कप्तान के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पलामू पुलिस द्वारा X (एक्स) पर एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में कहा गया है, किसी के द्वारा फर्जी नंबर से पलामू पुलिस अधीक्षक महोदया के नाम से फर्जी वाट्सअप अकाउंट बनाकर लोगो से सम्पर्क करने की कोशिश किया जा रहा है।
सावधान रहें।





