
पलामू जिला भाजपा के अध्यक्ष बने अमित कुमार तिवारी
Palamu : पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव प्रवेक्षक विधायक नीरा यादव, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो और पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम शामिल हुए। इन्हीं लोगों की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष अमित तिवारी को चुना गया। बता दे कि अमित तिवारी पूर्व में भी जिलाध्यक्ष थे। भाजपा के सभी नेता व कार्यकर्ता ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित तिवारी को समानित किया व बधाई दी। मौके पर प्रथम मेयर अरुणा शंकर, प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह, पूर्व सांसद मनोज कुमार , पूर्व विधायक पुष्पा देवी,ज़िला अध्यक्ष अमित तिवारी,अविनाश वर्मा,विभाकर पांडेय,सोमेश सिंह,मीडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा समेत सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।





