पलामू टाइगर रिजर्व से निकले दो हाथी ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे, मची अफरा-तफरी

Palamu : पलामू टाइगर रिजर्व से निकले दो जंगली हाथियों ने सतबरवा प्रखंड के चेतमा और सलैया गांव के ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रबदा पंचायत के चेतमा गांव में हाथियों के दल ने खेतों में खड़ी चना, गेहूं और सरसों की फसलों को रौंद डाला। इसके बाद दोनों हाथी रांची–डालटनगंज मुख्य मार्ग एनएच-39 पर तुंबागड़ा के सेमरटांड इलाके में पहुंच गए, जिससे सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में भय का माहौल बन गया।

ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

ग्रामीणों ने शोर मचाकर और टीन बजाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक हाथी सलैया गांव के पास औरंगा नदी पार कर वापस पीटीआर के जंगल में चला गया, जबकि दूसरा हाथी शनिवार को चेतमा और सलैया गांव के समीप जंगल में घूमता हुआ देखा गया, जिससे ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है।
चेतमा गांव की निवासी कुमारी सुनीता ने शनिवार को बताया कि हाथियों के गांव में घुसने के बाद पूरी रात लोग जागते रहे। किसी को भी सोने की हिम्मत नहीं हुई। ग्रामीण लगातार शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे। उन्होंने बताया कि हाथियों के उत्पात से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

मुआवजा देने की मांग

हाथियों के उत्पात से प्रभावित किसानों ने बताया कि कड़ी मेहनत और मजदूरी के बाद फसल तैयार की गई थी, जिसे हाथियों ने कुछ ही पलों में बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है, साथ ही क्षेत्र में हाथियों की सतत निगरानी की भी अपील की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!