पलामू में हुए दो घटनाओं में वृद्ध और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले में हुए दो हादसाें में एक बुजुर्ग और युवक की मौत हो गई। मेदिनीनगर शहर और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में दाेनाें घटनाएं हुई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) मेदिनीनगर में गुरूवार को किया गया। पहली घटना में 12 घंटे से लापता बुजुर्ग का शव तालाब से मिला, जबकि दूसरी घटना में मॉर्निंग वॉक के दौरान छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पहली घटना शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा बारालोटा की है। यहां विनोद राम (45) की अपने घर की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह विनोद राम छत पर टहल रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दूसरी घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में हुई। यहां बुजुर्ग सोहराई यादव (70) का शव एक तालाब से बरामद किया गया। बताया गया कि वे बुधवार शाम से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सोहराई यादव के रूप में की। परिजनों के अनुसार, सोहराई यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वे बुधवार की शाम में खेत की ओर निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे थे।

सूचना मिलने पर लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!