पांकी के बसरिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बजलपुर गांव निवासी बोध साव के 32 वर्षीय पुत्र सकेंद्र साव के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की सकेंद्र साव बीती रात पांकी तिलक समारोह में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बसरिया गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सकेंद्र के मौत के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। लोग इस दर्दनाक हादसे से काफी मर्माहत हैं।




