पांकी को मिली आधुनिक थाना भवन की सौगात, आज डीआईजी,एसपी व विधायक करेंगे लोकार्पण

Palamu: पांकी थाना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण आज बुधवार को भव्य समारोह के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार सहित जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।


आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस नए थाना भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को भी अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी पुलिस सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!