पुलिस-परिवहन विभाग की संयुक्त वाहन जांच, कई वाहनों पर हुई कार्रवाई

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : सड़क सुरक्षा माह 2026 (01 जनवरी से 31 जनवरी) के तहत चौथे दिन लातेहार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान विशेष रूप से पिकनिक स्थलों एवं अत्यधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में संचालित किया गया।जांच के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल लोडिंग सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की सघन जांच की गई। अभियान नेतरहाट–महुआडांड–कुटमू–मेदनी नगर मुख्य मार्ग पर विशेष रूप से चलाया गया, जहां बिना हेलमेट चल रहे दुपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।डीटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सड़क सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।जांच अभियान के दौरान कुल 238 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों का चालान किया गया। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव के तीन मामलों में चालान करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!