पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की आवास पर हुआ इफ्तार पार्टी का आयोजन, जुटे हजारों लोग

Gadhwa : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा आवास पर गुरुवार को इफ्तार की एक रौशन और मुबारक महफ़िल सजी, जहां रोज़ेदारों के साथ रोज़ा इफ्तार किया। इस मौके पर आपसी मुलाक़ात, गुफ़्तगू और अपनेपन ने माहौल को मोहब्बत की रौनक से भर दिया। मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रमज़ान का यह मुकद्दस महीना हमें सब्र, रहमत और इंसानियत का पैग़ाम देता है। यह हमें एक-दूसरे के प्रति हमदर्दी रखने, ज़रूरतमंदों की मदद करने एवं समाज में एकता व सौहार्द को और मजबूत बनाने की सीख देता है।

इस मौके पर सबने मिलकर अमन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं कीं। ऊपर वाले से दुआ है कि वह हम सबकी इबादतों को क़ुबूल फरमाए और अपनी रहमतों व बरकतों से सबको नवाज़े। इस पावन मौके पर पलामू और गढ़वा के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सबका शुक्रिया अदा किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!