पूर्व सांसद और दिग्गज पत्रकार एचके दुआ का निधन

New Delhi : दिग्गज पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सांसद और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित हरि कृष्ण दुआ का आज दोपहर नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दुआ ने डेनमार्क में भारत के राजदूत और केन्या में भारत के उच्चायुक्त के रूप में भी कार्य किया है। वे 1987 से 1994 तक हिंदुस्तान टाइम्स के संपादक, 1994 से 1996 तक द इंडियन एक्सप्रेस के प्रधान संपादक और 2003 से 2009 तक द ट्रिब्यून के संपादक रहे। उनका अंतिम संस्कार 5 मार्च को दोपहर 12:00 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में होगा। दुआ 2009-2015 तक राज्यसभा के सदस्य (मनोनीत) रहे। वे 2001 से 2003 तक डेनमार्क में भारत के राजदूत रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार के रूप में भी सेवा दी। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!