पेट्रोलिंग गस्ती के दौरान सड़क पर गिरकर नावाबाजार थाना के एएसआई संजय मिंज हुए घायल

Palamu: नावा बाजार थाना में तैनात एएसआई संजय मिंज बुधवार की दोपहर पेट्रोलिंग गस्ती के दौरान अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। इसके बाद उनके साथ गस्ती में तैनात पुलिस जवानों के द्वारा घटना की जानकारी नावाबाजार थाना में तैनात अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवानों को दी गई।जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचकर घायल संजय मिंज को इलाज के लिए नावाबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार,कोषाध्यक्ष रूपेश सिंह,संजुक्त सचिव,अरविंद तिवारी पुलिस चौकी के जवान महेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर घायल एएसआई संजय मिंज का इलाज अपने देखरेख में करवाया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!