पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला: हरिकृष्ण सिंह

लातेहार: झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई लातेहार द्वारा जिला अध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सरकार की विफलता पर बरसे पूर्व विधायक:
इस अवसर पर मनिका के पूर्व विधायक सह पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरिकृष्ण सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “हेमंत सोरेन की सरकार में नियुक्तियां नहीं, बल्कि परीक्षाओं के पेपर बेचे जा रहे हैं। उत्पाद सिपाही परीक्षा में हुई धांधली ने राज्य के लाखों मेहनती युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

जिला अध्यक्ष का मंतव्य:


जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “झारखंड की पहचान अब ‘पेपर लीक प्रदेश’ के रूप में बनने लगी है। जेएसएससी (JSSC) की अधिकांश परीक्षाएं विवादों के घेरे में हैं। जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, भाजपा चुप नहीं बैठेगी।”

प्रमुख रूप से उपस्थित:


पुतला दहन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहार, शीला देवी, आशा देवी, गोविंद प्रसाद, ध्रुव कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, अमरजीत सिंह, गौरव दास, राजीव रंजन पांडेय, उषा देवी, अश्विनी सिंह, सुमंत कुमार, सतनारायण प्रसाद, अजय तिवारी, रितेश सौन्दिक, अनिल सिंह, रघुवीर यादव, बबन पासवान, सुभाष सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष सोनू सिंह, प्रमोद प्रसाद, आनंद सिंह सुमित सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!