पेसा नियमावली पर हुई चर्चा, राज्य सरकार के फैसले का किया गया स्वागत

Sanjay prajapati

News Editor

Latehar : लातेहार जिला मुख्यालय स्थित वासा ओड़ा परिसर में शुक्रवार को स्वशासन व्यवस्था, पढ़हा एवं ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पढ़हा राजा शुकु उरांव ने की, जबकि संचालन ग्राम प्रधान गुंजर उरांव द्वारा किया गया। बैठक में 24 दिसंबर 1996 की पेशा (PESA) नियमावली को 23 दिसंबर 2025 को लागू किए जाने को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए झारखंड सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया। साथ ही पेशा कानून के तहत ग्राम सभा और गांवों के संचालन की प्रक्रिया एवं अधिकारों को लेकर विस्तृत परिचर्चा की गई।

वक्ताओं ने पेसा कानून को आदिवासी स्वशासन की मजबूत नींव बताया

बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. तुलेश्वर उरांव, विरसा मुंडा, मोती उरांव, रामेश्वर उरांव, प्रखंड पढ़हा दीवान रामलाल उरांव, रामेश्वर, हरेंद्र सिंह चेरो, रौशन भगत एवं जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने पेशा कानून को आदिवासी स्वशासन की मजबूत नींव बताया और ग्राम स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में सैकड़ों लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिले के सैकड़ों ग्राम प्रधान, पढ़हा समिति के सदस्य एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा को सशक्त बनाकर पेशा कानून के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!